देवरिया(ब्यूरो)। लखनऊ में मोनिका सिंह पर फायरिंग के आरोपी दिव्यांग शूटर सुनील जायसवाल ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। रुद्रपुर एसओ पर जानलेवा हमले के मामले में वह जमानत पर था, पर जमानतदार ने जमानत की अर्जी वापस ले ली। आरोपी को पुलिस ने जिला जेल भेज दिया है। लखनऊ के कृष्ण नगर थाने की पुलिस दिव्यांग शूटर की तलाश में थी।
मोनिका पर फायरिंग के बाकी आरोपी फरार हैं। लखनऊ के कृष्ण नगर क्षेत्र के होटल स्काई हिल्टन के बाहर बीते दिनों मानस नगर निवासी मोनिका सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। सीसीटीवी कैमरे से मिली वारदात की फुटेज में दिव्यांग शूटर सुनील जायसवाल की पहचान हुई। जानलेवा हमले के बाद मोनिका ने पति शराब कारोबारी संजय केडिया पर केस दर्ज कराया।