फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार में तनाव, एसआई समेत चार लोग घायल

Thu, 13 Oct 2016 11:05 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
लार में पुलिस और पब्लिक में पथराव के बाद मुस्तैद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार (देवरिया)। पुलिस और नारियल फोड़ जुलूस में शामिल लोगों के बीच पथराव हुआ। पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को खदेड़ा। लाठीचार्ज और पथराव में एक एसआई समेत चार लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए कई थाने की पुलिस लार में तैनात कर दी गई है। लार में कुछ लोगों ने गुरुवार की रात करीब आठ बजे नारियल फोड़ जुलूस निकाला था।
विज्ञापन


चनुकी मोड़ पर पुलिस ने जुलूस रोकने की कोशिश की। इसको लेकर पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों के बीच विवाद हो गया। नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। भीड़ को अनियंत्रित होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमे चनुकी मोड़ निवासी उमेश प्रसाद, सुनीता और चोरडीह गांव के संतोष घायल हो गए। इसमे उमेश का सिर फट गया।

वहीं लार के एसआई योगेंद्रनाथ यादव के पैर में चोट लग गई है। पुलिस ने एक हिंदूवादी नेता के भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। चनुकी मोड़ की महिलाओं का आरोप है कि पुलिस घर में घुसकर बेकसूर लोगों को जी पीटा है। तनाव को देखते हुए एएसपी एनके सिंह, एसडीएम राजेश तिवारी, सीओ अजय राय समेत कई थाने की पुलिस पहुंच गई।\\
विज्ञापन



इस घटना के बाद लार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और बाजार में सन्नटा छा गया। सीओ ने बताया कि इस प्रकार का जुलूस पहले कभी नहीं निकलता था। बिना पुलिस को सूचना दिए लोगों ने नारियल फोड़ जुलुस निकाला था। मना करने पर लोग पुलिस से उलझ गए। हल्का बल का प्रयोग किया गया। पुलिस को भी पथराव में       चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें