फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ के दो सिपाही सस्पेंड

Mon, 07 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
आरपीएफ के दो सिपाही सस्पेंड । - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
देवरिया में रेलवे वैगन से तेल चोरी के मामले में आरोपी आरपीएफ के दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले में आरपीएफ कमांडेंट ने जांच बैठा दी है। जबकि प्वाइंट्स मैन पर कार्रवाई को लेकर उनके विभाग को पत्र लिखा गया है। आरपीएफ और पुलिस दोनों तरफ से एक दूसरे पर केस दर्ज किए जाने के बाद जांच पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो दोनों तरफ की बौखलाहट के बाद ‘तेल के खेल में’ वर्दी की संलिप्तता उजागर हो गई है। हालांकि आरपीएफ के अधिकारी इसे साजिश करार देते हुए अपने दोनों सिपाहियों के बचाव में खड़े नजर आ रहे हैं।

बैतालपुर चौकी प्रभारी श्रवण कुमार यादव ने शनिवार को बैतालपुर स्टेशन पर खड़ी रेल वैगन से पेट्रोल चोरी करते प्वाइंट्स मैन, आरपीएफ के कांस्टेबिल राधेश्याम और ईश्वरचंद को पकड़ा था। चौकी प्रभारी ने तीनों के खिलाफ जीआरपी देवरिया में तहरीर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


इस मामले में आरपीएफ देवरिया ने भी बैतालपुर चौकी प्रभारी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। दोनों तरफ से क्रास केस होने के बाद मामला और उलझ गया। बैतालपुर में वैगन से तेल चोरी के मामले में आरपीएफ के दोनों सिपाहियों की संलिप्तता उजागर होने पर सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा पूरे मामले में नए सिरे से विभागीय जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें