फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आई कार, आठ लोग घायल

Mon, 07 Mar 2016 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
महाशिवरात्रि जल चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार रोड क्रॉस करते समय कैंटर की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कार सवार बच्चे सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

दहगवां के राजेश और उनकी पत्नी रेनू देवी, पुत्री रितिका, पुत्र रितिक कुमार, डॉ. सोनपाल, उनकी पत्नी शीतल, पुत्र पुत्र विजय व पुत्री स्मृति सुबह महाशिवरात्रि पर सुबह करीब नौ बजे रियोनाई खितौरा स्थित मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान दहगवां बस स्टैंड पर गुन्नौर की ओर से आ रहे कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार करीब सात मीटर घिसटती चली गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है, जहां पर घायलों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें