फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 24 Jan 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक कलह से आहत रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली से उड़ा लिया। घटना पथरहट गांव में रविवार भोर को हुई। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रिटायर फौजी की मौत हो गई।
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने घटना स्थल से लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया है। पुलिस आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद बता रही है।

गौरीबाजार के पथरहट निवासी राजेश सिंह (55) सेना से सेवानिवृत्त जवान थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह राघवनगर एसबीआई बैंक में गार्ड की नौकरी करते थे।

शनिवार की रात वह ड्यूटी करने के बाद घर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। भोजन करने के बाद पूरा परिवार सोने चला गया।

रविवार की सुबह साढ़े चार बजे के करीब राजेश सिंह के कमरे में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर घर के लोग पहुंचे तो उनके पेट में गोली लगी थी।

बगल में बंदूक गिरी हुई थी। परिवार के लोग पुलिस को सूचना देने के बाद घायल राजेश सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार के लोग इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। पूरा परिवार एक साथ रहता है।

एसओ गौरीबाजार अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि रिटायर्ड जवान ने आत्महत्या की है। मौके से लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया गया है।

मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें