फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी पर कतार में खड़ा होने के लिए हुई मारपीट

Fri, 02 Dec 2016 10:52 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बैंक में दाखिल होने के लिए लोगों में होड़ मच गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। स्टेट बैंक में दाखिल होने लिए लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने बैंक के मुख्य गेट पर लगे फाटक का शीशा तोड़ दिया और हंगामा करने लगे। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस के सहयोग से लोग शांत हुए। वहीं कैश की कमी के कारण बाजार के अधिकांश एटीएम बंद रहे। नोटबंदी के बाद लोगों की बढ़ी दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अधिकांश बैंकों में कैश की कमी है। इसकी वजह से लोगों को रुपये के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। शुक्रवार को भोर से ही लोगों की भीड़ भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर जमी थी।
विज्ञापन



सुबह 10.20 बजे बैंक खुला तो अंदर दाखिल होने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने इस दौरान बैंक के मेन गेट पर लगे फाटक का शीशा तोड़ दिया। इसमें एक बुजुर्ग समेत कई लोग जख्मी भी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेकाबू लोगों को हल्का बल प्रयोग कर काबू में किया। इसके अलावा लार, भटनी, मझौलीराज नगर के बैंकों में भी रुपये के लिए लोग परेशान रहे। नगर के एसबीआई एटीएम सुबह कुछ घंटे तक चला।


लेकिन दोपहर बाद कैश खत्म होने के कारण बंद हो गया। यही हाल बाजार के अधिकांश एटीएम का रहा। एटीएम के बाहर बैठकर लोगों ने खुलने का काफी देर तक इंतजार किया। लेकिन एटीएम कैश की कमी के कारण नहीं खुला। वहीं पीएनबी बैंक पर कतार में खड़ा होने के लोग लोग आपस में मारपीट किए थे। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि बैंक के अंदर दाखिल होने के लिए एसबीआई पर लोग हंगामा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें