फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी पहुंची महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच टीम

Fri, 02 Dec 2016 10:46 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय मोस्टवांडेट मुत्तू से पूछताछ करने महाराष्ट्र के जिला भंडारा से क्राइम ब्रांच की टीम इंस्पेक्टर एसएच रिजवी के नेतृत्व में खीरी पहुंची। टीम ने सदर कोतवाली पहुंचकर पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी ली। जानकारी के बाद टीम महाराष्ट्र लौट गई।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली का मुत्तू मोस्टवांटेंड अपराधी है। वह मध्यप्रदेश का मूलरूप से रहने वाला है। महाराष्ट्र में उसके खिलाफ टाइगर का शिकार और चंदन की लकड़ी की तस्करी के 14 और वन अधिनियम के 14 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश और दिल्ली में वन अधिनियम के कई मामलों में वह वांछित चल रहा था। लखनऊ एसटीएफ ने उसे दो रोज पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मड़ियाखेड़ा से दबोच लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। मोस्टवांटेड के पकड़े जाने की सूचना पर महाराष्ट्र के जिला भंडारा की क्राइम ब्रांच की टीम सुबह सदर कोतवाली पहुंची और मुत्तू के बारे में जानकारी ली। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि महाराष्ट्र की टीम सीजेएम कोर्ट से आरोपी का ट्रांजिट रिमांड लेकर लौट गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें