फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के विरोध पर धंधेबाजों ने पीटा

Sun, 20 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
शराब कारोबारियों के पीटने से कोतवाली में घायल पड़ी महिला।
विज्ञापन
रुद्रपुर के तिवई गांव के चखनी टोला पर कच्ची शराब का विरोध करने पर धंधेबाजों ने दो आंदोलनकरी महिलाओं की जमकर पिटाई की। मारपीट में कई महिला धंधेबाज भी शामिल रहीं। घटना के बाद गांव की सैकड़ों महिलाएं घायल महिलाओं को लेकर थाने पहुंची। उन्होंने कच्ची शराब के धंधेबाजों के विरोध में नारेबाजी की। पुलिस ने घायल महिलाओं की तहरीर पर अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोपी आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोइलगढ़हा और तिवई गांव में ]आंदोलकारियों और पुलिस की सख्ती के बाद धंधा पूरी तरह बंद चल रहा था इधर दो दिन से गांव में फिर शराब बिकनी शुरु हो गई। गांव की आंदोलनकारी महिला श्यामा देवी और प्रेमशीला रविवार को कच्ची के अड्डे पर पहुंच कर शराब बेचने का विरोध करने लगी। इतने में धंधे में लिप्त महिलाएं और उनके घर के पुरुषों ने दोनों को पिटना शुरू कर दिया।

गांव की अन्य महिलाओं के पहुंचते ही धंधेबाज भाग गए। महिलाएं घायलों को लेकर थाने पहुंची। उन्होंने धंधेबाजों के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने घायल महिलाओं की तहरीर पर गांव के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक  रामअवतार सिंह यादव ने कहा कि पुलिस कच्ची के काले कारोबार को तहस-नहस करने में लगी है। धंधेबाजों की धरपकड़ चल रही है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें