पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- फोटो : Demo pic
देवरिया। हेतिमपुर नेशनल हाईवे पर चढ़ रही पिकअप ट्रक की चपेट में आग गई। हादसे में आर्केस्ट्रा संचालक की मौत हो गई। नर्तकी सहित कई अन्य घायल हो गए। सभी को कसया पीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहीं मंगलवार को इलाके के कई जगहों पर हुए हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए।
कुशीनगर, दुदही से आर्केस्ट्रा संचालक टीम के साथ सोमवार को कार्यक्रम करने के लिए रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ पहुंचे थे। मंगलवार की भोर में संचालक टीम को लेकर पिकअप से दुदही जा रहा था। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हेतिमपुर हाइवे पर चढ़ने के दौरान गोरखपुर जा रही ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में दुदही विशुनपुरा निवासी पशुपति गुप्ता, पंजाब की रहने वाली सोनिया, पिंकी और विक्की सहित सात लोग घायल हो गए।
सभी को उपचार के लिए कसया पीएचसी पर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पशुपति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भीखमपुर रोड पर दो बाइक की टक्कर होने से कोतवाली पिपरापाती गांव निवासी हर्ष तिवारी और उनके पिता जयप्रकाश तिवारी घायल हो गए।
जबकि कोतवाली के मेहड़ापुरवां निवासी चंदन राजभर बाइक से शहर में जा रहे थे। चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। कोतवाली के घटैला गांव निवासी विमला बाइक से शहर आ रही थी। बेलडाड रोड पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और महिला जमीन पर गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।