फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान एक की मौत, तनाव बढ़ा

Sat, 26 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
इलाज के दौरान एक की मौत, तनाव बढ़ा ।
विज्ञापन
सलेमपुर में होली के दिन रंग लगाने को लेकर गोली चलने और उससे तीन लोगों के घायल होने के बाद हुए विवाद को लेकर तीसरे दिन शनिवार को भी रजडीहा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पुलिस के भय से गांव के अधिकांश युवक घर छोड़कर फरार हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद गांव में तनाव और भी बढ़ गया। पुलिस नेमामले में शनिवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


रजडीहा में होली के दिन रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में अचानक तमंचे से गोली चल गई। इसमें तीन युवक घायल हो गए। इसके बाद गांव के दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। ईट से सिर में चोट लगने से बालेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया थे, जिनका पीजीआई में इलाज चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद गांव का माहौल और भी बिगड़ गया है।

शुक्रवार रात से गांव में डेढ़ सेक्सन पीएसी बल तैनात है। पुलिस ने शुक्रवार की रात कई घरों में दबिश देकर जीऊत गोड़, उर्फ धनंजय गोड़, सौरभ उर्फ अर्जुन, बबलू, अभिमन्यु, जावेद और सोनू गोड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सक्रियता के चलते घर छोड़कर अधिकांश युवक फरार हैं। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें