फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान पर मचाया उत्पात

Tue, 23 Aug 2016 10:53 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली के भीखमपुर रोड नहर के पास शराब की दुकान पर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने असलहा निकाल लिया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। यह दूसरा मौका है जब शहर में शराब की दुकान पर विवाद हुआ है।
विज्ञापन


चार दिन पहले पोस्टमार्टम हाउस पर शराब की दुकान और पान की दुकान पर विवाद के बाद फायरिंग हो गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार की रात दस बजे के करीब नहर रोड के पास एक शराब की दुकान पर कई युवक मौजूद थे। शराब पीने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया।


मारपीट के दौरान एक पक्ष मौके पर भारी पड़ गया। विवाद के कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। दुकान से थोड़ी दूर हटने के बाद उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इसी दौरान एक युवक ने असलहा निकाल कर लहराना शुरू किया। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


रास्ते से गुजर रहे लोगों ने विवाद की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले विवाद करने वाले भाग चुके थे। एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी घटना है जब शराब की दुकान पर मारपीट की घटना प्रकाश में आई है।

सूत्रों की मानें तो शहर में कई ऐसी शराब, बीयर की दुकान है जहां शराबी बैठकर शराब पीते हैं। जहां अक्सर मारपीट की घटनाएं होती है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें