फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी गई रकम में थे बड़े नोट

Thu, 10 Nov 2016 10:35 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। मदनपुर थाने के खुदिया गांव के रहने वाले एक शराब व्यवसायी से बदमाशों ने पिस्टल सटाकर दो बजे बाइक और 13.75 लाख रुपये लूट लिया। वह मुनीम के साथ महेन स्थित स्टेट बैंक की शाखा में रुपये जमा करने जा रहा था। इसमें 500 के नौ लाख, 1000 के तीन लाख, बाकी 100 और 50 के नोट थे।
विज्ञापन


बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें महेन मोड़ पर ओवरटेक कर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर दुबौली पकड़ी मार्ग पर गाड़ी की डिकी से रुपया निकाल कर गाड़ी छोड़कर भाग गए। एसपी मोहम्मद इमरान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की धरपकड़ को मदनपुर और बरहज पुलिस को निर्देश दिए।

देर सांय डीआईजी शिवसागर सिंह भी देवरिया पहुंच गए। खुदिया गांव के अनूप सिंह का बरांव चौराहे पर देशी शराब की दुकान है। दो दिन की बिक्री का 13.75 लाख रुपये लेकर गुरुवार को मुनीम सुरेंद्र सिंह के साथ दिन में दो बजे महेन स्थित स्टेट बैंक की शाखा में जमा करने जा रहे थे। बाइक से बैंक जा रहे व्यवसायी और मुनीम के पीछे बदमाश लगे थे।
विज्ञापन


बदमाशों ने महेन मोड़ के पास ओवरटेक कर दोनों को रोक लिया। बाइक चला रहे व्यवसायी की कनपटी पर बदमाशों ने पिस्टल सटाकर बाइक लूट ली। एक बदमाश बाइक को लेकर चल दिए। घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर दुबौली पकड़ी मार्ग पर बदमाश लूटी हुई बाइक की डिग्गी से पैसा निकाल उसे छोड़कर भाग गए।


घटना की सूचना पर मौके पर मदनपुर की पुलिस और सीओ पहुंचे। सीओ शितांशु यादव ने घटना की जानकारी एसपी को दी। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। शराब व्यवसायी अनूप सिंह ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बाइक और रुपया लूटने की तहरीर दी है। सीओ ने कहा कि मामले में लूट का केस दर्ज कर पुलिस पर्दाफाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें