फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाल से दुर्व्यवहार

Mon, 09 Jan 2017 10:56 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : SELF
विज्ञापन
देवरिया।  वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार एक युवक ने शहर कोतवाल के साथ दुर्व्यवहार कर दिया। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में पहुंचने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी से भी भिड़ गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह दस बजे शहर में वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। दोपहर में कोतवाल चेकिंग अभियान का जायजा ले रहे थे। सूत्रों ने बताया कि भटवलिया के पास कार सवार तीन लोगों को कोतवाल ने रोका। आरोप है कि कार चालक ने कोतवाल के पैर में गाड़ी से धक्का मार दिया। हमराहियों ने उन्हें दबोच लिया। कोतवाल विजय सिंह गौर ने पूछताछ शुरू की तो कार चालक भड़क गया। आरोपी हाथापाई पर उतारू हो गया।

कार में नाबालिग सहित तीन लोग सवार थे। सभी गोरखपुर के सिंघड़िया का रहने वाले हैं। खुखुंदू में किसी काम से जा रहे थे, तीनों को थाने लाया गया। कोतवाली में पूछताछ के दौरान खुद को डॉक्टर बताने वाला आरोपी पुलिसकर्मियों से उलझ गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि वाहन चेकिंग के दौरान कार चला रहे युवक ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया था। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें