हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया में सीसी रोड पर ट्रक की चपेट में बाइक आने से बीमा एजेंट सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
हाटा(कुशीनगर) क्षेत्र केभड़कुलवा निवासी हरीप्रकाश गुप्ता एलआईसी में बीमा एजेंट हैं। बुधवार सुबह 11 बजे के करीब वह साथ शशि भाष्कर के साथ बाइक से राघवनगर कार्यालय आ रहे थे। इस दौरान सीसी रोड पर बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में हरीप्रकाश और शशि भाष्कर घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों सीसी रोड पर नो इंट्री लागू कराने की बात कहकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर शहर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेेने के बाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दरोगा ने लौटाए रुपये ः हादसे के बाद उप निरीक्षक कृष्णानंद कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पता चला कि घायल एजेंट हरी प्रकाश गुप्ता के बैग में रखे रुपये मौके से गायब हो गए हैं। खोजबीन के बाद दरोगा कोे बैग मिल गया और उन्होंने अस्पताल पहुंचकर एजेंट के घरवालों को पंद्रह हजार रुपये लौटा दिए।