फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटक कर छात्र ने दे दी जान

Wed, 17 May 2017 11:02 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सूरज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकौना। जगतमाझा गांव में एक छात्र ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। उसने घर के टीनशेड में लगे बांस के सहारे साड़ी से फंदा लगा लिया। छात्र के गले में उसकी प्रेमिका का लॉकेट में लगा फोटो भी मिला। छात्र के मौत के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। गांव के अनंत प्रसाद का बेटा सूरज जनता इंटर कॉलेज पिपरा कछार में 11वीं का छात्र था।
विज्ञापन


मंगलवार की रात भोजन करने के बाद सोने चला गया। उसने बुधवार की सुबह चार बजे टीनशेड में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। करीब पांच बजे सूरज की मां भगवंता देवी ने शव देखकर शोर मचाना शुरू किया। गांववालों ने फंदे को काटकर शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। एकौना पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को सूरज की मां ने बताया कि उसका बेटा गांव के एक लड़की से प्रेम करता था।

जिसकी जानकारी होने पर लड़के को डांटा गया। लड़की के घरवालों ने भी शिकायत की थी। सूरज दो भाइयों बड़ा था। सूरज का पिता नासिक में मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें