फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फत्तेपुर गांव के युवक की दुबई में मौत

Mon, 05 Sep 2016 10:51 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रामनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के एक युवक की दुबई में मौत हो गई। वह बीमार चल रहा था। युवक के मौत की खबर आने पर गांव में मातम छा गया। वह छह माह पहले कमाने गया था।
विज्ञापन



गांव के रामनाथ दुबई में कमाने छह माह पहले गया था। उसके परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। घरवालों के अनुसार सोमवार की सुबह उसके सहयोगियों ने युवक के मौत की सूचना दी। रामनाथ ने दो दिन पहले तबियत खराब होने की सूचना दी थी। रामनाथ के सीने में दर्द था। रविवार की शाम रामनाथ की मौत हो गई।

रामनाथ के मौत की सूचना आते ही गांव में कोहराम मच गया। परिवारवालों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। रामनाथ की पत्नी किसमती देवी का रो रोकर बुरा हाल था। बूढ़ी मां गनेशिया देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। रामनाथ के लड़के धर्मेंद्र, अजीत और धर्मवीर पिता की मौत पर रो रहे थे। घरवालों ने शव घर मंगाने के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन


हादसे में छात्र घायल बरहज। सोमवार की दोपहर बाद स्कूल से घर लौट रहे छात्र मुकेश प्रजापति को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना सलेमपुर जाने वाले रामजानकी मार्ग, मेहिंयवां गांव के सामने हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें