फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा चार पहिया वाहन, नौ जख्मी

Fri, 25 Nov 2016 11:20 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर सड़क हादसे में घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। वाहन का टायर ब्लॉस्ट करने से अनियंत्रित हुई गाड़ी दस फिट खाई में जा गिरी। सड़क हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


जहां चार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार की दोपहर रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर दीनापार गांव के पास हुई। घायल आजमगढ़ के रहने वाले हैं। वह लुअठही गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। आजमगढ़ के जीयनपुर गांव के बुद्धु की रिश्तेदारी क्षेत्र के लुअठही गांव में है। जहां एक महिला का शुक्रवार की सुबह मृत्यु हो गई।

बुद्धु अपने पूरे परिवार को लेकर लुअठही के लिए निकले। दीनापार गांव के पास चार पहिया वाहन का पिछला टायर ब्लॉस्ट कर गया। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी सड़क से करीब दस फिट नीचे गहराई में जा गिरी। गाड़ी में सवार लोगों की चीख पुकार से लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


गाड़ी में सवार जीयनपुर की  विमल, बुद्धु, चिंता, फूलमती, रसुद्दीन, मऊ के घोसी निवासी फुतुल,  मुबारकपुर की शारदा और चालक घायल हो गए। घायलों में शारदा, रसुद्दीन, फुतुल और फूलमती को सीने में गंभीर चोट लगी है। चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें