फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवालों की बहाली के लिए सड़क जाम

Sat, 03 Sep 2016 10:56 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
एसडीएम को लोगों ने एसपी को संबोधित मांगपत्र दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी। थाने में ‘डर्टी डांस’ के मामले में निलंबित पुलिसवालों को बहाल करने की मांग को लेकर शनिवार को भटनी पुल पर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लोगों ने एसपी की ओर से की गई कार्रवाई को गलत बताया। जाम स्थल पर पहुंचे एसडीएम को लोगों ने एसपी को संबोधित मांगपत्र दिया।
विज्ञापन



इसकी वजह से दो घंटे तक इस रूट पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। कृष्ण जन्माष्टमी की रात को थाने में रोक के बावजूद पुलिस वालों ने साड़ी पहन कर ‘डर्टी डांस’ किया। इतना ही नहीं सिपाही बृजेश राय के नेतृत्व में शराब का दौर भी खुलेआम थाने में चला था। वर्दीधारियों के इस करतूत का वीडियो वायरल होते ही एसपी मोहम्मद इमरान ने एसओ परमाशंकर यादव, सिपाही बृजेश राय, रमेशचंद्र और चालक प्रेमचंद्र रजक को निलंबित कर दिया।

इसके विरोध में मोनू तिवारी के नेतृत्व में लोग प्रदर्शन करते हुए भटनी पुल पर सड़क जाम कर दिया। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चिलचिलाती धूप में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दो बजे पहुंचे एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से बातकर जाम खत्म कराया। लोगों ने कहा कि निलंबित पुलिसकर्मी बहाल नहीं हुए तो लोग उग्र आंदोलन करेंगे। जो भी कार्रवाई हुई है वह सही नहीं है। इसकी जिम्मेदारी एसपी की होगी। सड़क जाम करने वालों में अभिषेक कुमार, नरेंद्र यादव, रमन तिवारी, बिन्नू मिश्र, पार्वती, उषा, कलावती, लक्ष्मी देवी, विमला आदि मौजूद रहीं।


सड़क जाम करना कानूनन अपराध है, इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है। ‘डर्टी डांस’ मामले में शामिल सभी पुलिसवालों पर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

-मोहम्मद इमरान, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें