फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों के बीच मारपीट, थाने में हंगामा

Tue, 21 Mar 2017 11:47 PM IST
deoria
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : anoop tiwari
विज्ञापन
खुखुंदू। दो गुटों के बीच मारपीट की घटना ने मंगलवार को बड़ा रूप ले लिया। मुकदमा दर्ज कराने की बात को लेकर दोनों पक्ष थाने हंगामा करने लगे। पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। सीओ ने लाठी पटक कर भीड़ को खदेड़ा। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

सुबह खुखुंदू निवासी जितेंद्र यादव, राममिलन यादव बाइक से फोटो कॉपी कराने बाजार जा रहे थे। आरोप है कि पुराने विवाद में गांव के गिरिजेश राय, रामकुमार राय, शिवकुमार राय सहित अन्य लोगों ने दोनों को रास्ते में रोककर पिटाई कर दी और बाइक को तोड़ दिया। इस बात की जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग लामबंद हो गए। सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनकी मांग थी कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। लोगों की भारी संख्या और गुस्से को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस फोर्स तत्काल आरोपी के घर पहुंची और शिवकुमार और गिरजेश राय को पकड़ लिया। आरोपियों को लेकर जब पुलिस थाने पहुंची तो भीड़ हमलावर हो गई। पुलिस से धक्का-मुक्की करने लगी। किसी तरह आरोपियों को लॉकअप में पहुंचाया गया। 
मारपीट में घायल लालबाबू  यादव की तहरीर पर रामकुमार राय, गिरिजेश राय सहित सात लोगों के खिलाफ बलवा, रास्ते में रोककर मारपीट, तोड़फोड़ का केस दर्ज किया गया। इस बात की जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे तो फिर हंगामा होने लगा। सीओ सलेमपुर अजय राय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उग्र होती जा रही भीड़ को लाठी पटक कर खदेड़ दिया। इससे पहले करीब एक घंटे तक भीड़ मनमानी करती रही। उधर, गिरिजेश राय की तहरीर पर पुलिस ने उपेंद्र यादव, जितेंद्र यादव सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें