भागलपुर पुल के नीचे युवती की लाश मिलने के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
भागलपुर। पुल के नीचे एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान नहीं हो सकी। हत्या के बाद लाश फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मईल थाना के भागलपुर पक्का पुल के नीचे रेत में 19 वर्षीय युवती की लाश लोगों ने शनिवार को देखी।
युवती के शरीर के कई हिस्सों पर हल्दी का लेप लगा था लेकिन चोट के निशान नहीं थे। जानकारी मिलते ही मौके पर कई गांवों के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवती की हत्या कहीं और की गई है और शव को ठिकाने लगाने के लिए फेंका गया है।
ऐसा पुलिस का भी मानना है। पुलिस पड़ोसी जिला बलिया के उभांव थाने की पुलिस से भी शव की पहचान के लिए संपर्क किया। मईल एसओ अजय कुमार ओझा ने बताया कि युवती की हत्या की गई है। पस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। वहीं दूसरी लार के मेहरौनाघाट में विशुनपुरा गांव की 21 वर्षीय युवती शुक्रवार की शाम घर से लापता हो गई। घरवालों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज किया है।