फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान पर बुजुर्ग की मौत

Wed, 31 May 2017 10:48 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
रुद्रपुर। जमुनी चौराहे के पास देशी शराब की दुकान के सामने गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह बैंक से रुपये निकाल कर शराब की दुकान में गया था। लौटते वक्त दुकान के सामने गिर गया। घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। उसके पास 10 हजार रुपये और कुछ दवाएं मिली हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिड़हनी गांव के रहने वाले बृजलाल यादव बुधवार को रुपये निकालने स्टेट बैंक की शाखा पर आए थे। करीब दो बजे दिन में रुपये निकाल कर जमुनी चौराहे की देशी शराब की दुकान में गए। वहां से निकल कर वह घर जा रहे थे कि चक्कर खाकर गिर गए। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बीरबहादुर सिंह ने कहा कि बुजुर्ग बीमार लग रहा था। उसके पास से दस हजार रुपये, बैंक के पासबुक और कुछ दवाएं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें