फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर दो गुटों में बवाल

Wed, 06 Jul 2016 10:35 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रीब आधे घंटे तक युवकों ने मारपीट की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के मुख्यद्वार पर गाड़ी खड़ा करने को युवकों ने जमकर बवाल किया। जिससे मंदिर पर अफरातफरी का माहौल बन गया है। करीब आधे घंटे तक युवकों ने मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



बुधवार की दोपहर रामचक गांव के कुछ युवक मंदिर पर गाड़ी से पहुंचे। पहले से गाड़ी खड़ा किए एक युवक ने गाड़ी से सटाकर वाहन लगाने को मना कर दिया। इस बात को लेकर कहासुनी होने के बाद मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से काफी संख्या में युवक जुटने लगे। छनौटा, डंडा लेकर युवक मारपीट करने लगे। मंदिर पर पूजा अर्चन करने पहुंच श्रद्धालुुओं में अफरा तफरी मच गई। 

मंदिर के महंत ने मारपीट से मची भगदड़ की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही मारपीट कर रहे युवक भागने लगे। पुलिस ने मारपीट कर रहे तीन युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव ने कहा कि शांति भंग के आरोप में तीनों युवकों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें