फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकौली कुटी मामला ः पुलिस ने पोखरे में तलाश करवाई मूर्ति

Wed, 06 Jul 2016 10:29 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पोखरे का पानी निकाल कर मूर्ति की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पैकौली कुटी के पुजारी प्रयाग दास की हत्या में पुलिस के हाथ खाली है। मंदिर से लूटी गई मूर्तियों की बरामदगी के लिए पुलिस ने कुटी के पोखरे में तलाश शुरू की। बुधवार को दिन भर पोखरे से पानी निकालने का काम हुआ। जबकि बरहज से आए मल्लाहों ने पोखरे में जाल डालकर मूर्तियों की तलाश लेकिन खाली हाथ लौटे। पोखरे एक अंदर से एक त्रिशूल बरामद किया गया।
विज्ञापन


चर्चा है कि जिन संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए पहले हिरासत में लिया था। उन्हीं लोगों के घटना में शामिल होने की बात पुलिस कह रही है। मगर मूर्ति नहीं मिलने से पुलिस दोराहे पर खड़ी नजर आ रही है। पुजारी की हत्या के एक माह बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर  नहीं पहुंच पाई है। मंगलवार को पुलिस ने नकडीहा के एक युवक से पूछताछ कर रही है।

31 मई की सुबह पैकौली कुटी के आंगन में मुख्य पुजारी प्रयाग दास की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। सीओ रुद्रपुर अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कई थानेदार और पुलिसकर्मी जांच में लगाए गए थे। करीब एक माह की पड़ताल में पुलिस ने मंदिर के दूसरे पुजारी, कुछ कर्मचारी और मंदिर की रखवाली करने वाले कई संदिग्धों को पूछताछ के  लिए हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


करीब 200 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। कई बार कुटी पर पहुंचे एसपी ने खुद कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। शक के घेरे में दो लोग सबसे अधिक थे जिन्होंने मंदिर के बागीचे में पार्टी का आयोजन किया था। कई दिनों तक उन्हें हिरासत में रखने के बाद छोड़ा और बुलाया गया। सूत्रों की मानने तो पांच दिन पहले पुलिस ने नकडिहा के रहने वाले एक युवक को पकड़ा।

चर्चा है कि घर की तलाशी के दौरान उसके पास से खून लगा एक टीशर्ट मिला। जिसका वह जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने टीशर्ट पर लगे खून को जांच के लिए भेज दिया। संदेह होने पर पुलिस ने युवक से पूछताछ की जिसके बाद शक के घेरे में विशुनपुरा निवासी एक युवक आ गया। दोनों मंदिर परिसर में दौड़ लगाते थे। कुछ दिनों से उनका आना कम हो गया था।

मंगलवार की रात पुलिस ने मंदिर के बागीचे में दावत खाने वाले कर्मचारी को हिरासत में लिया। सूत्रों की मानने तो पड़ताल के दौरान नकडीहा निवासी युवक ने पुलिस के सामने घटना की सभी कडियों को जोड़ दिया। मंगलवार की रात खुद एसपी प्रभाकर चौधरी तीनों युवकों से पूछताछ की। युवक के कहने पर पुलिस रात को मंदिर के पोखरे के पश्चिम पहुंची और पोखर के अंदर से एक त्रिशूल को बरामद किया।

बुधवार की देर शाम पोखरे से मूर्ति पुलिस बरामद नहीं कर पाई। फिलहाल पुलिस के पास मूर्ति नहीं होने से वह असहाय नजर आ रही है। जबकि संदिग्धों ने घटना की कड़ियों को जोड़ दिया। एसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि जांच चल रही है। पोखरे में मूर्तियों की तलाश की जा रही है। अभी पानी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें