फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
रवींद्र की मौत के बाद रोते-बिलखते घरवाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भलुअनी। क्षेत्र के करमटार शेरखां के रहने वाले एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। युवक गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर से जेनरेटर लाने पिपरा पुरम गांव जा रहा था। 
विज्ञापन

करमटार शेरखां के रवींद्र यादव की चौराहे पर टेंट की दुकान है। लोगों का कहना है कि बीते शनिवार को लगन में टेंट का सामान पिपरा पुरम गांव गया था। रवींद्र का छोटा पुत्र विपुल रविवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से टेंट के सामान की ढुलाई कर रहा था। वह करीब तीन बार टेंट का सामान लेकर दुकान पर आ चुका था। वह चौथे चक्कर में ट्रैक्टर लेकर जेनरेटर लाने के लिए जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया। हादसा होते देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर में दबे विपुल को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर शव उन्हें सौंप दिया गया।
संदिग्ध हाल में मजदूर की मौत, लू का शक

गौरीबाजार। क्षेत्र के हरपुर और कुंवर बखरा गांवों के बीच रविवार की सुबह सड़क किनारे खेत में अधेड़ मजदूर की लाश संदिग्ध हाल में मिली। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि लू लगने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

रविवार की सुबह सड़क पर टहल रहे हरपुर व कुंवर बखरा गांव के ग्रामीणों ने सड़क के किनारे एक खेत में अधेड़ की लाश देखी। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो शिनाख्त क्षेत्र के रतनपुर अन्हारबारी निवासी सत्यनारायण पटेल (50) के रूप में हुई। सत्यनारायण दो भाइयों में बड़े थे। पत्नी लकी देवी की पहले ही मौत हो चुकी है।  दो पुत्र सुनील और अनिल पटेल हैं। तीन बेटियों में चिंता, मनीषा व प्रिया की शादी हो चुकी है। घरवालों के मुताबिक सत्यनारायण आसपास के गांवों में मजदूरी करते थे। आशंका जताई जा रही है कि काम की तलाश में ही वह गांव से तीन किमी दूर कुंवर बखरा गांव तक आए थे। उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका से लोगों ने इन्कार किया है। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सत्यनारायण के पुत्र अनिल पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में लू से पिता की मौत होना दर्शाया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

पोखरे में मिला युवक का शव

सलेमपुर। मधवापुर गांव के दक्षिण पोखरे में रविवार को संदिग्ध हाल में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक साल से पोखरे के पास गांव के एक व्यक्ति के घोठे पर रहता था। 
कोतवाली थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के दक्षिण स्थित रविंद्र पांडेय के घोठे के समीप एक पोखरे में रविवार सुबह लोगों ने एक शव उतराते देखा। उसकी पहचान गांव निवासी सुमेश्वर पांडेय के पुत्र शशिमोहन (38) के रूप में हुई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई चंद्रमोहन पांडेय ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर में कहा है कि मेरा भाई एक साल से गांव के रविंद्र पांडेय के घोठे पर रहता था। परिवार के लोग मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। मृतक शशिमोहन पांडेय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई चंद्रमोहन पांडेय कांग्रेस नेता हैं। दूसरे नंबर के भाई मुन्ना की पांच साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है। शशिमोहन की शादी नहीं हुई थी। अपने हिस्से की जमीन बेच कर परिवार से अलग रहता था। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें