फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच से बच निकले असलहा तस्कर

Fri, 03 Feb 2017 11:19 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
gunpoint
विज्ञापन
देवरिया। असलहा खरीदार बनकर तस्कर के पास पहुंची क्राइम ब्रांच की सीआईयू टीम गच्चा खा गई। गुरुवार की रात बीआरडी इंटर कॉलेज में घेराबंदी के दौरान सरगना सहित दो युवक मौके से भाग गए। एक युवक पिस्टल के साथ पकड़ा गया। तीन दरोगा, 13 सिपाही की मौजूदगी बेकार हो गई। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचे इससे पहले सीआईयू टीम डैमेज कंट्रोल में जुट गई। वहीं कोतवाली पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ पकड़ा। जबकि तीन को गांजा में चालान किया।
विज्ञापन


सीआईयू टीम को मुखबिर ने असलहा तस्करों के बारे में सूचना दी थी। चुनाव से पहले हथियारों की खेप देवरिया पहुंचानी थी। सर्विलांस की मदद से क्राइम ब्रांच की सीआईयू घेराबंदी में जुट गई। असलहा के खरीदार भी क्राइम ब्रांच के दो सिपाही बने। गुरुवार की रात उप निरीक्षक रामधारी मिश्र, रविंद्र यादव और सीआईयू प्रभारी अनिल यादव की टीम फोर्स के साथ बीआरडी इंटर कॉलेज के ग्राउंड की घेराबंदी की थी, तभी तीन युवक बाइक से आए। पुलिस टीम मंसूबे में कामयाब होती इससे पहले बदमाश पुलिस के सामने से निकल गए। कोई सिपाही और दरोगा बदमाशों के पीछे दो कदम भाग भी नहीं सका लेकिन मौके से एक युवक पिस्टल के साथ पकड़ा गया।

उसकी पहचान अहमद नगर निवासी इमरान शाह पुत्र आजम शाह के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि मौके से रामनाथ देवरिया निवासी आकाश सिंह पुत्र आनंद सिंह और आसिफ अली पुत्र अख्तर अली भागे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रुद्रपुर में तैनात एक सिपाही हरिश्चंद्र ने सुदामा चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से चाकू बरामद किया। उसकी पहचान गौरीबाजार बर्दगानिया गांव निवासी हरिकेश के रूप में हुई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के चिरौया ढाले के पास चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक रामधारी मिश्र ने करीब दो किलो गांजा के साथ तीन लोगों को  गिरफ्तार किया। उनकी पहचान सिवान, पट्टी निवासी भोला मद्धेशिया, भलुअनी निवासी सौरभ वर्मा और तीसरे की पहचान वार्ड नंबर 18 कस्बा देवरिया निवासी कन्हैया मद्धेशिया के रूप में हुई। गिरफ्त में आए भी का चालान कोर्ट में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें