फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान में 1.50 लाख की चोरी

Fri, 03 Feb 2017 11:18 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घर में रखा गया 15 हजार रुपये नकद और गहने समेट ले गए है। चोरी गए सामानों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


चकरवा गांव निवासी ओमप्रकाश मद्घेशिया का प्यासी रोड पर मकान है। दो दिन पूर्व घर में ताला बंद कर किसी रिश्तेदार के यहां सभी लोग गए थे। शुक्रवार को लोगों ने देखा कि मकान के मेन दरवाजे का ताला टूटा है। इसकी जानकारी पड़ोसियों ने ओमप्रकाश की पत्नी को दी। घर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने मकान के अंदर का दृश्य देख दंग रह गए।

कमरों का ताला टूटा था। आलमारी तथा बॉक्स में रखे सामान बिखरा पड़ा था। महिला ने सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। पीड़ित के अनुसार नकदी रुपये समेत सोने, चांदी का गहना व कीमती कपड़ा चोरों ने चुराया है। ओमप्रकाश की पत्नी निर्मला देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रफीक अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें