फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्तें मानी तो खत्म की भूख हड़ताल

Thu, 28 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
अपनो से मुलाकात करने जेल पहुंचे मुलाकाती परेशान दिखे।
विज्ञापन
देवरिया जिला कारागार के बंदियों ने शर्तें माने जाने के बाद अपनी भूूख हड़ताल खत्म कर दी। बंदी मंगलावर को हुए बवाल के बाद से भूख हड़ताल पर थे। रात भर चले मान मनौव्वल के बाद जेल प्रशासन को कामयाबी मिली। घायल बंदियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बृहस्पतिवार सुबह जेल में नाश्ते के बाद बंदियों ने भोजन किया। जेल में कैंप कर रहे डीआईजी जेल बोल, आल इज वेल, हालात सामान्य हो रहे हैं। जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


बवाल के बाद जेल प्रशासन की कड़ाई के विरोध में बंदियों का बड़ा समूह भूख हड़ताल पर चला गया था। आरोप था कि उत्पात के बाद शांति बहाली के नाम पर पुलिस थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर रही है। जिससे सैकड़ों बंदी चोटिल हो गए है। जेल अस्पताल में ही उनका उपचार कराया जा रहा है। जेल प्रशासन की सख्ती के विरोध में खड़े हो रहे बंदियों को समझाने के लिए डीआईजी जेल यादवेंद्र शुक्ल ने प्रयास शुरू किया। डीआईजी गोरखपुर शिवसागर सिंह ने भी बंदियों से बात की। सूत्रों की माने तो बुधवार रात आठ बजे के करीब बंदियों ने जेल अधिकारियों के सामने तीन शर्तों के साथ वार्ता का प्रस्ताव रखा। 

हालात के मद्देनजर जेल प्रशासन शर्त मानने पर राजी हो गया। सूत्रों के अनुसार, घायल बंदियों का जिला अस्पताल में उपचार, थर्ड डिग्री के इस्तेमाल पर रोक और सभी के परिजनों से जेल में मुलाकात बंदियों की मुख्य मांगें थीं। 
विज्ञापन


गुरुवार को जेल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सुबह से ही बंदियों को उनके परिजनों से मिलाया गया। ताकि उनका हाल जान सकें। इसके अलावा घायल बंदियों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। बंदियों से मुलाकात कर लौट रहे परिजनों ने बताया कि धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं लेकिन भय बना हुआ है। इधर जेल प्रशासन ने जेल में बवाल करने वाले सभी नामजदों को दूसरे जेलों में भेजने का प्रस्ताव शासन को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें