फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Sat, 02 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
हत्या को लेकर देवरिया गोरखपुर मार्ग जाम कर लोगो ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
देवरिया शहर से सटे एक गांव में बच्ची की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया। उसके ट्रेन से कटकर दो टुकड़े हो गए। बच्ची के नाखून नीले पड़ गए थे। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताने के साथ जहर देकर हत्या करने की बात कही जा रही है। पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने पर स्लाइड सुरक्षित किया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने देवरिया-गोरखपुर मार्ग को 50 मिनट तक जाम रखा। 
विज्ञापन

गोरखपुर के सहजनवा इलाके का रहने वाला एक मैकेनिक शहर से सटे गांव में परिवार के साथ रहता है। शनिवार की शाम छह बजे उसकी आठ वर्षीय बेटी गायब हो गई। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो रात 10 बजे कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। इसके बाद भी परिवारवालों ने अन्य लोगों की मदद से उसकी खोज जारी रखी। 
रात करीब एक बजे राजकीय पॉलिटेक्निक के पास रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। सुबह एसपी प्रभाकर चौधरी और सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कपड़ों की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही थी कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। घटना से नाराज लोगों ने सुबह देवरिया-गोरखपुर राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर 50 मिनट बाद जाम खुल सका। गोरखपुर से पहुंचे डॉग स्क्वायड घटनास्थल कांशीराम आवास तक गए। इसके बाद अपराधियों का लोकेशन नहीं मिल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी स्लाइड को सुरक्षित रखवा लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें