मुंहबोली बहन के घर पहुंचे युवक को परिवारवालों ने आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। पिटाई के बाद युवक को पुलिस के हवाले किया गया।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। युवक को गोरखपुर के गोला क्षेत्र में स्थित उसके गांव भेज दिया गया। मामला गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव का है।
गौरीबाजार के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी कुछ वर्ष पूर्व गोरखपुर के गोला क्षेत्र में हुई। युवती से मिलने के लिए अक्सर गोला का ही एक अन्य युवक आता रहता था।
युवती उसे अपना भाई बताती थी। कुछ दिनों के लिए मुंहबोला भाई विदेश चला गया था। शुक्रवार को वह देश वापस लौटा और सीधे युवती के घर पहुंच गया।
परिवार के सभी लोग भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। एक कमरे में युवक को भी सुला दिया गया। रात 10 बजे के करीब वह युवती के कमरे में पहुंच गया।
दोनों आपस में धीरे-धीरे बात करने लगे थे। इसी दौरान परिवार के एक सदस्य की नींद खुली तो बातचीत की आवाज सुनकर युवती के कमरे में पहुंचा।
यहां दोनों आपत्तिजनक हाल में मिले। परिवार के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। रात को ही युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।