पथरदेवा पुलिस चौकी के समीप तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित हजारों का सामान चुरा ले गए। पुलिस को चोरी की भनक तक नहीं लगी।
गुरुवार की सुबह जब दुकान खुलने का समय हुआ तो लोगों को चोरी की जानकारी हुई। चोरी की वारदात से आस-पास के दुकानदार भी भयभीत हो गए हैं।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के भेलीपट्टी निवासी योगेन्द्र जायसवाल, संजय चौहान और चंद्रिका यादव पथरदेवा चौकी के पास किराने और पान की दुकान चलाते हैं। बुुधवार की रात तीनों दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए।
रात में किसी समय चोर दुकान का ताला तोड़कर नकदी सहित दुकान में रखा करीब पचास हजार से अधिक रुपये का सामान चुरा ले गए, चौकी पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को भी इसकी भनक नहीं लग सकी।
सुबह स्थानीय लोगों को चोरी की जानकारी हुई। इस घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों की भीड़ मौके पर जुट गई। दुकानदारों ने चोरी की जानकारी थानाध्यक्ष को दी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी के बगल में चोरी की घटना दुकानदार परेशान हैं। लोगों ने जल्द घटना के खुलासे की मांग की है। एसओ ने कहा कि मामले की जांच हो रही है ।