एक घर में घुसे युवक की लोगों ने पिटाई कर दी। लोगों ने एक कमरे में बंद कर जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। बिहार, विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी तीन माह पूर्व भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। महिला का पति रविवार को विदेश में नौकरी करने चला गया। मंगलवार की रात एक युवक इसके घर पहुंचा।
इस दौरान महिला के ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने पर युवक ने महिला का प्रेमी बताया और एक साल पूर्व एक-दूसरे से चखनीघाट पर लगे मेले में संपर्क होने की बात कही। इसके बाद लोग युवक की पिटाई करने लगे।
इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछा तो उसने युवक को पहचाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने युवक की पहचान भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी गांव निवासी मनोहर गुप्ता के रूप में की। इस बाबत एसओ ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।