फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का गला रेता, मौत

Fri, 18 Nov 2016 10:35 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में शुक्रवार को युवती की हत्या के बाद गमगीन परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव में शुक्रवार की सुबह प्रेमी प्रेमिका की चाकू से गला रेत सड़क पर तड़पता छोड़ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवती को अस्पताल भेजवाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौके से आला कत्ल चाकू समेत प्रेमी का खत भी मिला है, जिसमें उसने बेवफाई का जिक्र करते हुए हत्या की बात कबूली है।  
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह छह बजे अरकुना-अलीगंज मोड़ पर ग्रामीणों ने खून से लथपथ एक युवती को तड़पते देखा। वह होश में थी। लोगों ने उसका नाम पूछा तो युवती ने अपना नाम रेनू कनौजिया (18) निवासी दालमंडी फतेहगंज, नगर कोतवाली फैजाबाद बताया।

कहा कि उसके प्रेमी अलीगंज निवासी पवन कुमार उर्फ  दीपक गौतम ने उसे मारा है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी युवती ने घटना बताई, मगर ज्यादा रक्तस्राव से युवती की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


रौनाही थाना प्रभारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक पवन अलीगंज गांव का निवासी है। लड़की भी अपने बुआ के घर अलीगंज आई हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके पर प्रेमी का खत मिला है।

प्रेमी पवन उर्फ दीपक ने प्रेमिका पर कई लोगों से संबंध का आरोप लगाते हुए बेवफाई से क्षुब्ध होकर हत्या करने की बात कही है। खत में यह भी लिखा है कि खुद को भी खत्म कर लेगा। मौके से आला कत्ल चाकू मिला है। मृत युवती के पक्ष से अभी किसी की तहरीर नहीं मिली है। ग्राम प्रधान को तहरीर के लिए बुलाया गया है। बताया कि आरोपी फरार है, छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें