फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 02 Jun 2016 11:39 PM IST
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुंए की गैस से 5 की मौत, मातम मनाते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लार/मेहरौनाघाट, सीएचसी में इलाज के लिए लाए गए मजदूर की मौत के बाद टेंपो सवार युवक छोड़कर भाग निकले दो घंटे बाद पहुंचे घरवालों ने लाश की पहचान की। कच्ची शराब पीने से मजदूर की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


घरवालों के पीएम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने शव उन्हेंसुपुर्द कर दिया। 

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र कुंडैल नियामत अली गांव निवासी नगीना (62) अजना गांव के एक ईंट- भट्ठे पर मजदूरी करता था।
गुरुवार दोपहर में उसकी तबीयत अचानक खराब हुई। दो युवक टेंपो में लादकर उसे लार सीएचसी पर लाए और छोड़कर चले गए। डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने ईंट-भट्ठा मालिक से संपर्क कर मजदूर की पहचान की। इसके बाद उसके घर वाले भी पहुंच गए। अस्पताल में पहुंचे लोगों में चर्चा थी कि कच्ची शराब पीने से मजदूर की मौत हुई है।
लेकिन पुलिस ने इसे नजरअंदाज कर दिया। एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि पीएम न होने से मजदूर कीमौत का कारण पता नहीं चल सका। घरवाले पीएम के लिए तैयार नहीं हुए। इसलिए पंचनामा के बाद लाश सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें