फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से छह झोपड़ियां जलीं

Sat, 11 Feb 2017 11:24 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
गौरीबाजार के हरेरामपुर गांव में आग लगने से दो झोपडि़यां जलकर राख। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौरीबाजार/भाटपाररानी। रात में सोते समय अलाव की चिंगारी से लगी आग से दो जगहों पर छह झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घर मेें रखा लाखों रुपये का सामान राख हो गया। गृहस्वामी भी झुलस गए। हरेराम गांव निवासी ओमप्रकाश शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सोने चले गए। परिवार के अन्य सदस्य भी सो गए। रात में अचानक झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


गर्मी का अहसास होने पर लोगों की नींद टूूटी। आग की लपटें देखकर लोगों ने शोर मचाया। इस पर पड़ोसी आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। आग बुझाते समय गृहस्वामी झुलस गए दो बैल भी चपेट में आ गए। घर मेें रखा अनाज, कपड़ा, जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान जल गए। सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और अनाज और कपड़े दिया।

वहीं दूसरी ओर, खामपार के ग्राम धनराज छापर में शनिवार दोपहर में खाना बनाते वक्त आग लग गई। दो लोगों की चार रिहायशी झोपड़ियां एवं उसमें रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने आसपास के पंपिंग सेटों को चलाकर आग बुझाई। धनराज छापर निवासी भूषण चौहान के घर की महिलाएं दोपहर में खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


आग ने उनकी दूसरी झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। आग की लपेटें तेज होने के कारण पास में स्थित उनके भाई हृदयानंद चौहान की दो झोपड़ियां जल गई। दो साइकिल समेत अन्य सामान भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें