फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
देवरिया। कसया ओवरब्रिज पर देर रात स्कूटी सवार बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के परासिया मल्ल गांव निवासी रामचंद्र (50) पुत्र योगेन्द्र मल्ल शराब का कारोबार करते हैं। रामगुलाम टोले में भी उनका मकान है। गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे वह स्कूटी से रामगुलाम टोला स्थित घर जा रहे थे कि पीछे से ओवरटेक कर स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से वह गिरकर छटपटाने लगे। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। गौरतलब है कि छह माह पहले उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी। सदर कोतवाल यादवेन्द्र बहादुर पाल ने बताया कि बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें