फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में छात्र की मौत

Sun, 12 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
सं‌िददिग्छाध रूप से छात्र की मौ्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शुक्रवार की दोपहर घर से निकले एक छात्र का शव शनिवार को पिपरपाती नहर के किनारे मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पॉकेट से आधार कार्ड और निर्वाचन कार्ड से उसकी पहचान की। छात्र के गांव के बगल के एक व्यक्ति ने पहचान कर परिवारवालों को सूचना दी। छात्र का मोबाइल नहीं मिला। पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने जहर से मौत की पुष्टि की है।
परिवारवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। भटनी, रजवल गांव के जुगुल किशोर पांडेय पेशे से शिक्षक हैं। उनके दो बेटों और एक बेटी में प्रवीण पांडेय दूसरे नंबर का था। प्रवीण पांडेय (28) छत्तीसगढ़ में बीटीसी द्वितीय सेमेस्टर का छात्र था। गर्मी की छुट्टी में वह घर आया था।
विज्ञापन

उसे छत्तीसगढ़ जाना था।
परिवारवालों के अनुसार शुक्रवार को दिन में तीन बजे छत्तीसगढ़ जाने के लिए घर से निकला। शाम पांच बजे से उसके पिता जुगुल किशोर उसके नंबर पर फोन मिलाने लगे, लेकिन वह स्विच ऑफ था। हर संभावित जगह पर पता किया गया, लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह सदर कोतवाली के पिपरपाती नहर के किनारे युवक की लाश मिली। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के पॉकेट की तलाशी ली। इसमें उसका आधार और निर्वाचन कार्ड मिला।
विज्ञापन

उसी दौरान भटनी के बरसाथ गांव के मकबूल अंसारी पहुंचे। उन्होंने प्रवीण की पहचान कर परिवारवालों को जानकारी दी।परिवार के लोगों का कहना है कि प्रवीण की हत्या हुई है। पोस्टमार्टम में प्रवीण की मौत का कारण जहर से होना बताया गया है। सदर कोतवाली के प्रभारी अनिल पांडेय का कहना है कि पिपरपाती नहर के किनारे का युवक का शव मिला था। चेहरा नीला पड़ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें