लार। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों तने घर में रखा लाखों का सामान समेट ले गए। घटना की रात परिवार के सदस्य गांव में हो रहे यज्ञ देखने के लिए गए थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विशुनपुरा गांव निवासी रमाशंकर यादव के घरवाले गांव में हो रहे यज्ञ देखने के लिए मंगलवार की रात गए थे। इसी बीच घर में दाखिल हुए चोरों ने 4800 नकदी, सोने का चेन, झुमका सहित अन्य जेवरात व कीमती सामान चुरा ले गए। घर में रखा एटीएम कार्ड भी चोर लेते गए। इसका कोड कवर पर लिखा है। बुधवार को सुबह एटीएम कार्ड से चोरों ने रुपये भी निकाला है। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लिया। पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। एसओ राजेश सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि लार और मईल थानाक्षेत्र के कई गांवों में चोरों ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया, लेकिन अभी तक पुलिस चोरों के गिरेबां तक नहीं पहुंच सकी। कुछ दिन पूर्व हरखौली गांव निवासी फार्मासिस्ट हरेंद्र यादव के घर चोरी हुई। इस मामले में अभी तक किसी मुकाम पर पुलिस नहीं पहुंची। इसके पूर्व इशारू गांव में एक ही रात दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। इलाके में चोरों का गिरोह इतना सक्रिय है कि पुलिस की परेशानी बढ़ गई है।