फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनी में सपाइयों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
भटनी में दुष्कर्मी के गिरफ्तारी को लेकर चक्काजाम करते सपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी। पांच दिन पहले सात साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सपाइयों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही भटनी-भिंगारी मार्ग को दो घंटे तक जाम रखा। दोपहर 12 बजे पहुंचे एसओ ने 15 दिन का समय मांगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव में बारात देखने गई सात साल की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसे लेकर बुधवार को सपा नेता मनीष सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन करते हुए सुबह 10 बजे भटनी-भिंगारी मार्ग जाम कर दिया। जाम खुलवाने को लेकर सपाइयों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस जाम नहीं समाप्त करा सकी। दो घंटे बाद 12 बजे के करीब एसओ ने 15 दिन का समय मांगा, तब जाकर जाम समाप्त हुआ। सोमवार को भी सपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस पर दवाब बनाया था। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह ने कहा कि दुष्कर्म का आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आया है। जिला अस्पताल में बच्ची की तबीयत निरंतर बिगड़ रही है। पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए निर्दोषों को थाने पर लाकर टार्चर कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान विजय शंकर यादव, भोला यादव, अंकित यादव, हरिकेश यादव, रोशन जमीर, अजीत सैनी, अजय शर्मा, अनुपम सिंह, विशाल यादव, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें