फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों को सरेराह मनबढ़ों ने पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनबढ़ों ने पीआरडी जवान को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन


बीचबचाव करने गए टीएसआई से भी किया विवाद
टेंपो में आगे बैठी तीसरी सवारी को जवान ने उतारा था नीचे
पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार, घायलों का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। टेंपो पर क्षमता से अधिक बैठे सवारी को नीचे उतारने से गुस्साए यात्री ने ट्रैफिक पुलिस के पीआरडी जवान की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद अन्य साथियों के साथ पहुंचकर फिर मारपीट की। टीएसआई से भी विवाद किया। घायल पीआरडी जवानों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बैंक का निरीक्षण करने एसपी एन कोलांची सोमवार को मालवीय रोड पर पहुंचे। इस दौरान एक टेंपो चालक आगे की सीट पर तीन सवारी बैठाकर रामपुर कारखाना की ओर जा रहा था। सुभाष चौक पर ड्यूूटी पर तैनात पीआरडी जवान कमलेश यादव ने टेंपो रोका और तीन सवारी आगे की सीट पर बैठाने का विरोध करते हुए रघवापुर निवासी यात्री मदरसन गोड़ को नीचे उतार दिया। यह बात मदरसन को नागवार लगी और पीआरडी जवान की पिटाई करने लगा। यह देख टीएसआई रामवृृक्ष पहुंचे और बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद टीएसआई और पीआरडी जवान पुरवा चौराहे की ओर चले गए। कुछ देर बाद मदरसन अपने पांच सहयोगियों के साथ टीएसआई की तलाश करते हुए पुरवा चौराहे पर जा रहा था। मजार के पास गोरखपुर ओवरब्रिज से लौट रहे टीएसआई का वाहन रोक युवक उलझ गए। मारपीट में पीआरडी जवान भटनी थाना क्षेत्र के छपिया जयदेव निवासी कमलेश यादव, मुलायम सिंह यादव घायल हो गए। पुलिस मदरसन समेत दो लोगों को कोतवाली लाई। कमलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने मदरसन समेत दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है। कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। अन्य दो आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें