ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ करने वालों पर केस दर्ज
एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले दो लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाशी में जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बरियारपुर चौराहा पर ब्यूटी पार्लर चलाती है। चार दिन पहले भड़सरा गांव के कुछ युवक पहुंचे और पार्लर के बाहर खड़े होकर छींटाकशी करने लगे। विरोध करने पर दो युवक पार्लर में घुसकर युवतियों को गाली दी और संचालिका के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस इस मामले में भड़सर गांव निवासी गुलाब शर्मा और हरेराम शर्मा पर दुकान में घुसकर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विजय नरायण ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
---
पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
देवरिया। मेहरौना गांव निवासी सीडब्लूसी के सदस्य रह चुकीं प्रतिभा श्रीवास्तव की टेंपो एक साल पूर्व दलान गांव के एक व्यक्ति ने खरीदा। बिना ट्रांसफर कराए टेंपो उसी तरह चलाता रहा। एक माह पूर्व टेंपो बरियारपुर गांव के दूसरे व्यक्ति को उसने टेंपो बेच दी। इसकी जानकारी होने पर प्रतिभा श्रीवास्तव ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस दलान गांव निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।