फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में ग्राहकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जमा रकम देने में टालमटोल से नाराज ग्राहकों ने भटवलिया चौराहे पर स्थित फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में शुक्रवार को हंगामा किया। लोगों का कहना था कि समय सीमा पूरी होने के बाद भी कंपनी उनके पैसे नहीं दे रही। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। वार्ता के बाद 18 जून को जमा रकम देेने के आश्वासन पर लोग वापस लौटे।
विज्ञापन

लाइफ कैन इंफ्रा एवं हाउसिंग (एलसीआई) के नाम से भटवलिया चौराहे पर फाइनेंस कंपनी संचालित है। कम दिनों में रकम दोगुना की लालच में फंसकर 200 से अधिक लोगों ने करोड़ों रुपये जमा कर रखा है। नियम के अनुसार समय पूरा होने पर लोग अपनी रकम के लिए कंपनी के दफ्तर का चक्कर काटने लगे। कर्मचारियों ने इसके लिए कई बार समय दिया, लेकिन रकम नहीं दे सके। शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कार्यालय में हंगामा करने लगे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया। कार्यालय में पहुंचे लोगों का करीब चार करोड़ रुपये बाकी है। इस दौरान वर्करों और लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। कंपनी के चेयरमैन से पुलिस ने बात किया और 18 जून को सभी लोगों का रकम वापस करने का आश्वासन दिया। नाराज लोग मौखिक रूप से दिए गए आश्वासन को मानने को राजी नहीं थे। बाद में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रामअशीष ने लिखित रूप से रकम वापस करने के लिए तिथि दी। इसके बाद लोग वापस लौटे। कंपनी के चेयरमैन योगेंद्र प्रताप शाही ने बताया कि लैंड प्रापर्टी सेल होने में देरी हो गई। इसलिए लोगों का रकम वापस करने में विलंब हुआ। बेवजह का लोगों ने हंगामा किया था और पुलिस बुलाया था। 18 जून को रकम देने के लिए लोगों को बुलाया गया है।

कार्यालय के बाहर दिया जाएगा धरना
एलसीआई में रकम के लिए दौड़ रहे रजनीश गोड़, चंद्रभान, फणींद्र नाथ, शंभू नाथ, आनंद मोहन मालवीय, बकालु, वकील, रितेश, सीताशरण, शैलेंद्र का आरोप है कि नोटबंदी के बाद से ही लोगों का रकम फंसा हुआ है। 50 बार रकम वापस करने के लिए चेयरमैन ने वादा किया जो झूठा साबित हुआ। कर्ज लेकर घर का काम या शादी विवाह करना पड़ा, लेकिन खुद का जमा किया रकम आज तक नहीं मिल सका। अगर 18 जून को रकम नहीं मिला तो कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें