फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से 74998 की शॉपिंग

Wed, 29 Mar 2017 10:42 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन
सलेमपुर। साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से व्यापक पैमाने पर प्रचार कराया गया। बावजूद इसके बैंक ग्राहक जालसाजों के झांसे में फंस जा रहे हैं और चंद मिनट में गाढ़ी कमाई लूट ली जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को एक ऐसा ही मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसे बैंककर्मी बन जालसाज ने 74998 का चूना लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के नादघाट गांव निवासी प्रभुनाथ साहनी दुबई के किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनका मझौली मोड़ स्थित स्टेट बैंक की शाखा में अकाउंट है। इन दिनों वह घर आए हैं। मंगलवार को उनके मोबाइल पर फोन आया।

फोन करने वाला शख्स ने खुद को बैंककर्मी बताया और एटीएम कार्ड रिनीवल करने के लिए गोपनीय कोड पूछा। जालसाज के झांसे में आए प्रभुनाथ एटीएम का गोपनीय कोड और एटीएम कार्ड पर लिखा नंबर बता दिया। इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर ऑनलाइन शॉपिंग करने का मैसेज आने लगा। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


आनन-फानन में गांव के एक व्यक्ति के साथ बैंक पहुंच पूरी बात बताई। बैंक मैनेजर से उनका अकाउंट लॉक किया और अकाउंट का डिटेल निकाला। इसमें जानकारी हुआ कि कई बार में 74998 की खरीदारी अलग-अलग शहरों से हुई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है। ग्राहक की गलती के चलते बैंक अकाउंट से खरीदारी हुई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें