फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में विफल युवक ने महिला को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप में विफल युवक ने मारा चाकू
विज्ञापन


गोरखपुर रोड में एक मकान में गुरुवार की आधी रात हुई घटना
पीड़ित महिला के हाथ में लगा है चाकू, आरोपी हो गया फरार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। किराए के मकान में रह रही एक महिला से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विफल होने पर उसने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। महिला के हाथ में चाकू लगा है। उपचार कराने के बाद महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला के पति बाहर रहते हैं। दो छोटे बच्चों के साथ वह गोरखपुर रोड में एक मकान में किराए का कमरा लेकर रहती हैं। उसी मकान में एक युवक भी किराए पर रहता है। रोज की तरह गुरुवार की रात महिला कमरे में सोई थी। गर्मी अधिक होने की वजह से उसने दरवाजा बंद नहीं किया था। आधी रात को युवक उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला प्रतिरोध करते हुए उससे भिड़ गई। युवक ने उस पर चाकू से प्रहार कर दिया। बचाव के दौरान उसके एक हाथ में चाकू लग गया। इसके बाद युवक भाग गया। महिला के शोर मचाने पर मकान के अन्य किराएदारों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें