फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उग्रसेन सेतु के पास मिला युवती का नग्न शव
विज्ञापन


काले रंग के दुपट्टे से शव का बांधा गया था मुंह
राप्ती नदी के किनारे झाड़ियों में फंसा था शव
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। उग्रसेन सेतु के पास राप्ती नदी में शुक्रवार को एक युवती का नग्न शव मिला। नदी के किनारे झाड़ियों में शव फंसा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बरहज थानाक्षेत्र के कपरवार गांव की कुछ महिलाएं शुक्रवार की दोपहर बाद बकरी चराने उग्रसेन सेतु की तरफ गई थीं। महिलाओं को पुल के नजदीक राप्ती नदी के किनारे झाड़-झंखाड़ में फंसा एक शव दिखा। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह बाहर निकलवाया। युवती का मुंह काले दुपट्टे में बंधा था। बाकी शरीर पर कपड़े नहीं थे। आशंका जताई जा रही है कि दो से तीन दिन पूर्व शव नदी में फेंका गया होगा। मौके पर पहुंचे एसआई हीरामन गोंड़ ने कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि युवती के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई है, सफलता नहीं मिली है। जल्द ही उसकी पहचान कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें