फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मास्टर चाभी से खोली बाइक, उलझा दुकानदार

विज्ञापन
ोहनाग रोड के एक मिष्ठान के दुकान के सामने लाक खड़ी बाइक को मास्टर चाभी से खोलते दारोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। दुकान के सामने खड़ी बाइक को पुलिस ने मास्टर चाभी से खोला और जबरन थाने ले जाने लगी। दुकानदार ने इस पर आपत्ति जताते हुए हो हल्ला मचाने लगा। दुकानदार ने सीसी टीवी कैमरे में कैद पूरे मामले की फुटेज एसपी को प्रेषित करते हुए पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर बिना नंबर व बिना लॉक वाले वाहनों की चेकिंग जोरों पर है। चेकिंग के नाम पर पुलिस मनमानी कर रही है। शनिवार को नगर के सोहनाग रोड पर विक्रम गुप्ता ने अपनी मिठाई की दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी। दारोगा ने मास्टर चाभी से बाइक खोल ली और जैसे ही बाइक स्टार्ट हुई, दुकानदार की नजर पड़ गई। आपत्ति जताते हुए वह पुलिस कर्मियों को भला-बुरा कहने लगा। पुलिस का कहना था कि बाइक लॉक नहीं थी। इसलिए वह इसे थाने ले जा रही है। काफी देर तक दोनों में बहस हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आई और बाइक छोड़ लौट गई। दुकानदार ने इसकी शिकायत एसपी के वाट्सएप पर करते हुए बदसलूकी का आरोप लगाया है। सीओ शितांशु यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। संदिग्ध प्रतीत होने पर जांच की गई होगी। पूरे मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें