फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन ने की थी रहमतुल्ला की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
रहमतुल्ला के हत्या के मामले में उसकी बहन को जेल भेजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। मदनपुर कस्बे के कुटिया मोहल्ला निवासी रहमतुल्ला पुत्र फैज की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसकी बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रहमतुल्ला की हत्या के प्रतिशोध में ही लोगों ने मदनपुर थाना फूंककर उपद्रव किया था।
विज्ञापन

30 दिसंबर 2016 की शाम रहमतुल्ला घर से लापता हो गया था। परिवारवालों ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा था कि खेत की ओर गया रहमतुल्ला गायब हो गया है। चार जनवरी 17 को केवटलिया गांव के पास उसका शव नदी में उतराता मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दबिश देकर रहमतुल्ला की बहन हलीमा को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि बकरी मर गई थी। इसे लेकर उसी रात हलीमा और उसके भाई रहमतुल्ला में मारपीट हो गई। इसी बीच चचेरा भाई याकूब भी आ गया। मारपीट में सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उधर, मदनपुर थाना फूंकने व उपद्रव के मामले में फरार चल रहे आरोपी जमाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर विद्याधर कुशवाहा ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को यूनियन बैंक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें