फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच करने गई किशोरी से पड़ोस के युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाने के एक गांव में मंगलवार की सुबह शौच के लिए गई किशोरी से पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खामपार थाने के एक गांव की किशोरी सुबह शौच के लिए घर से गई थी। रास्ते में पड़ोस के ही एक युवक ने उसे नशीला पदार्थ सूंघाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जब होश आया तो उसे इसकी जानकारी हुई। किशोरी रोती बिलखती घर पहुंची और आपबीती बताई। उसने आरोपी युवक का नाम बताया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मां की तहरीर पर गांव के आरोपी रामअधार गोड़ के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें