फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे मालगोदाम पर ट्रक से दबकर छात्रा की मौत

विज्ञापन
सदर रेलवे के मालगोदाम पर ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत के बाद घटना स्थल पर पहुंच सीओ घटना की जानकारी लेते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कोचिंग पढ़ाकर घर जा रही एक छात्रा की बृहस्पतिवार की शाम रेलवे मालगोदाम पर ट्रक के नीचे आ जाने से मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने में देरी होने की वजह से गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई। छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस को पास आने तक नहीं दिया। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

भटनी थाना के फतेहपुर गांव के रहने वाले विनोद पांडेय शिक्षक हैं। शहर के भुजौली कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते है। उनकी बेटी अर्चना पांडेय (22) बीएड अंतिम सेमेस्टर की छात्रा थ्‍ाी। वह रामगुलाम राय पीजी कॉलेज शिव बनकटा, सल्लहपुर भटनी में पढ़ाई करती थी। शहर में वह कोचिंग पढ़ाती थी। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे के करीब न्यू कॉलोनी मोहल्ले से कोचिंग पढ़ाकर स्कूटी से घर जा रही थी। इस बीच मालगोदाम के पास चालक ट्रक बैक कर रहा था। वह उसकी जद में आ गई। पिछला पहिया चढ़ने से वह लहूलुहान होकर छटपटाने लगी। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। चालक भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बावजूद पुलिस विलंब से पहुंची। इसी बीच आनन-फानन में दो युवक घायल छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना की खबर लगते ही घरवालों और परिचितों का अस्पताल में तांता लग गया। सीओ सिटी सीताराम और सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। जिला अस्पताल में हंगामे की स्थिति बनी रही। छात्रा के बाबा पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़े थे। काफी देर तक मान-मनौव्वल के बाद पोस्टमार्टम की सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें