फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचनपुर। तरकुलवा थाना के बंजरिया गांव में एक युवक ने घर में पंखे के कुंडी में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

बंजरिया गांव निवासी उदयभान गोस्वामी का बेटा सत्येंद्र गोस्वामी शनिवार की शाम को घर में पंखे की कुंडी में रस्सी का फंदा लगा कर लटक गया। परिजन उस समय घर पर नहीं थे। घर आए तो घर पर तोड़-फोड़ देख परेशान हो गए। घर के अंदर बेटे को फंदे पर लटका देख चीखने-चिलाने लगे। कुछ ही देर में मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि सतेंद्र काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें