फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक में हुआ प्यार, अब तकरार प्रेमी पहुंचा थाने

Sat, 07 Oct 2017 10:39 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। मिर्जापुर के युवक का चित्रकूट मुख्यालय की एक युवती से फेसबुक से बातचीत बढ़ी, धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया लेकिन अब युवती ने आरोप लगाया कि प्रेमी शादी से इंकार कर रहा है। जिससे उसने कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को रेलवे स्टेशन से पकड़ भी लिया है।

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले युवक ने बताया कि फेसबुक के जरिए चित्रकूट जिले के एक युवती से प्रेम हो गया। युवती ने भी माना कि इसके बाद दोनों कभी मुख्यालय तो कभी बाहर मुलाकात करते थे। दोनों के बीच शादी करने की बात तय हुई। शनिवार को युवती कोतवाली पहुंची और अपने प्रेमी के खिलाफ शादी से मुकरने व दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली के एसआई दयालदास ने युवती की निशानदेही पर आरोपी को रेलवे स्टेशन से पकड़ भी लिया। दोनों का मेडिकल कराया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक  को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में युवती ने बताया कि प्रेमी ने पहले शादी का वायदा किया था। अब कई महीने से वह मिला नहीं और फोन भी नहीं किया। दो दिन पहले मिलने पर शादी की बात से इंकार कर दिया। जिससे उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी। आरोप लगाया कि उस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। आरोपी प्रेमी ने पुलिस अभिरक्षा में बताया कि वह तो शादी के लिए तैयार है। उसके परिजन भी तैयार है लेकिन युवती ही उसे ब्लैकमेल कर रही है। कई बार चित्रकूट बुलाकर भी ब्लैकमेल किया है। शादी से खुद इंकार कर कई बार गाली व गंदे मैसेज मोबाइल पर भेज कर दस लाख की रकम भी मांगी है। जांच अधिकारी दयाल दास ने कहा कि मामला दर्ज होेने के बाद अब अदालत ही इसका फैसला करेगी। पुलिस अपनी जांच रिपोर्ट जल्द ही अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें